April 18, 2024

ट्रेवल एंड टूरिज्म

तिब्बत में सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण पर जोर

बीजिंग,  तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत ब्यूरो के अनुसार, साल 2019 में तिब्बत में सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण से जुड़ी 110 परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत संरक्षण इकाइयों की रक्षात्मक क्षमता बढ़ गई और सांस्कृतिक विरासतों का और अच्छी तरह संरक्षण व प्रयोग किया गया है।

ल्हाला शहर में स्थिति रामोछे गोन्बा मठ में भीति-चित्र की मरम्मत का कार्य जोरों पर है। बताया जाता है कि साल 2019 में तिब्बत के विभिन्न स्तरीय वित्त विभागों ने इस मठ में सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और मरम्मत के लिए कुल 1.7 करोड़ युआन का अनुदान किया।

 

चीनी वैज्ञानिक 15 साल बाद माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापेंगे


बीजिंग,  जुमुलांगमा पर्वत यानी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने के अभियान के प्रमुख वांग यूंग फंग ने बताया कि वैज्ञानिकों को सुरक्षित रूप से चोटी पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। चीन ने 15 सालों के बाद एक बार फिर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का काम शुरू किया है। वांग ने कहा कि पर्वतारोहण दल अब 5जी तकनीक से लैस है। मौसम की वजह से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का अभियान पुरानी योजना से विलंबित की गयी है। पर्वतारोहण दल के सभी सदस्यों को शिविर में वापस भेजा गया है। इस अभियान में चीन के पेइताउ सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली, चीन निर्मित सर्वेक्षण और मानचित्र उपकरण समेत अनेक उच्च तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।