March 29, 2024

लाइफ स्टाइल

विश्व आर्थिक मंच के 2021 वार्षिक सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा है 'विश्व का पुनर्जागरण'

बीजिंग,  चीन विश्व आर्थिक मंच समेत विभिन्न पक्षों के साथ विश्व अर्थव्यवस्था का एक मजबूत, स्थायी, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करना चाहता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता केंग श्वांग ने यह बात कही।

विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस श्वाब ने 3 तारीख को यह घोषणा की कि विश्व आर्थिक मंच का 2021 वार्षिक सम्मेलन अगले वर्ष की जनवरी में आयोजित होगा।

 

पृथ्वी को हरित बनाने में भारत-चीन का योगदान महत्वपूर्ण : नासा


बीजिंग, 6 नासा ने पिछले फरवरी में कहा कि पिछले 20 सालों में पृथ्वी और हरित बन रहा है। इसमें चीन और भारत ने मुख्य योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1972 में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस निर्धारित किया। वर्तमान विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है प्रकृति पर ध्यान देने में देरी न करें। उद्देश्य है कि लोगों को जीव-जंतुओं की नस्लों का ख्याल रखने, प्रकृति के साथ शांतिपूर्ण रहने की पारिस्थितिक सभ्यता बनाने और पृथ्वी समुदाय का समान निर्माण करने का प्रोत्साहन किया जाएगा।

 

विश्व पर्यावरण दिवस : मानव और प्रकृति के बीच फिर से जुड़ती डोर


बीजिंग,  हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इसे 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1972 के स्टॉकहोम सम्मलेन के बाद हुई थी। दरअसल, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, और साथ ही उन्हें यह बताना है कि जैव विविधता के नुकसान को रोकने और प्रकृति को रक्षा करने में उनकी भी अहम भूमिका है।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की एक नई थीम होती है, अब चूंकि कोरोनावायरस महामारी फैलने की वजह से दुनिया भर में लगे लॉकडाउन ने जैव-विविधता को एक नया जीवन दिया है, इसलिए इस साल पर्यावरण दिवस की थीम भी इसी पर आधारित है। इस बार की थीम है 'जैव-विविधता का जश्न'। पिछली साल की थीम वायु प्रदूषण पर आधारित थी।